चकराता में इन दिनों बर्फ पड़ी हुई है। ऐसे में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए काफी संख्या में सैलानी चकराता का रुख कर रहे हैं। Vikasnagar Car Accident इसी कड़ी में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी वंश चावला (15) की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। कार संख्या DL 8 CBE 9132 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर सड़क से नीचे क्यारियों में जा गिरी। यह घटना शाम करीब 6 बजे के आस पास हुई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और चकराता-कालसी थाना पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तो एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। कार में 6 लोग सवार थे, जो चकराता से घूमकर वापस देहरादून की ओर जा रहे थे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players