Dehradun: ‘मेरा बॉयफ्रेंड से गुलुगुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको’, सड़क में भिड़ी दो लड़कियां, वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़कियां न केवल गाली-गलौच कर रही हैं, बल्कि एक-दूसरे पर हाथ भी उठा रही हैं।

Share

देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। Two girls clashed in the middle of the road लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों लड़कियां बहस में उलझी हुई हैं। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई। बहस के साथ दोनों एक दूरे पर लात-घूंसे मारने में भी पीछे नहीं हटी। इस दौरान जो लोग उन्हें देखकर रुके तो लड़कियां उनपर भी बरस पड़ी। रात के अंधेरे में शुरू हुई इस झड़प ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर चल रहे लोग रुककर लड़ाई देख रहे थे।

हालांकि वहां से गुजर रही एक महिला ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात और बिगड़ गई। क्योंकि आपस में लड़ रही ये लड़की रुकने का नाम नहीं ले रही थी। शर्म तो तब हो गई, जब दोनों लड़कियां आपस में गाली-गलौच करने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अपलोड होते ही ट्रेंड में आ गया। वीडियो में लोग न सिर्फ घटना पर हैरानी जता रहे हैं, बल्कि कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ये सड़कें अब रिंग बन चुकी हैं, तो किसी ने इसे सोशल मीडिया का नया तमाशा कहा। वहीं अन्य यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर होने वाले विवादों और उनकी रिकॉर्डिंग के ट्रेंड को चर्चा का विषय बना दिया है।