आज माणा से होगी शुरु होगी उत्तराखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा..निशाने पर रहेगी धामी सरकार

Share

Uttarakhand Poltics: आज से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता बदरीनाथ धाम पहुंच गए है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता देहरादून से बद्रीनाथ धाम पहुंचे। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद माणा गांव से शुरू होगी। सुबह 11:30 पर माणा गांव से यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा, जो पांडुकेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी एवं यात्रा रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकित भंडारी केस को समर्पित किया जाएगा। हत्याकांड की जांच से पहले सबूतों को मिटाने और अभी तक केस से जुडे़ वीआईपी के नाम का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार केस को दबाने का काम कर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारों की नाकामी तथा राज्य में विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों, खनन, शराब से संबंधित प्रकरणों, अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना के विरोध में जन जागरण किया जाएगा। कांग्रेस के उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक प्रो जीतराम सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता बदरीनाथ पहुंच चुके हैं।