क्या उत्तरकाशी सुरंग हादसे में अडानी ग्रुप का हाथ? अदाणी समूह ने जारी किया स्पष्टीकरण

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बीते 15 दिनों से बाहर निकाले जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Uttarkashi Tunnel Accident Latest Updates वहीं, अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। सवाल किया जा रहा है कि उत्तराखंड की सुरंग को कौन सी कंपनी ने बना रही थी? साथ ही सोशल मीडिया पर सुरंग निर्माण में अदाणी समूह का भी नाम लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सिलक्यारा सुरंग के निर्माण में अडाणी समूह के शामिल होने का संदेह जताया गया है। अडानी ग्रुप ने स्पष्टीकरण में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व उत्तराखंड में हुए सुरंग हादसे से उनका नाम जोड़ने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

ग्रुप ने कहा कि हम स्पष्ट करते हैं कि अडानी ग्रुप या उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था। इससे उसमें काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कई एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं। अडाणी समूह ने उसका नाम इस हादसे से जोड़े जाने की कड़ी निंदा की और कहा, ‘‘इस समय हमारी संवेदनाएं फंसे हुए मजदूरों तथा उनके परिवारों के साथ हैं।”