जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़-विकासनगर में की चुनावी रैली, विपक्ष पर बोला हमला, याद दिलाये UPA के घोटाले

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजते ही राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनावी जनसभा और रैली तेज कर दी है। JP Nadda Rally In Pithoragarh Vikasnagar इस दौरान अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद देहरादून के विकासनगर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, धन सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौजूद रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने दशकों तक जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने नभ, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं।

उन्होंने कहा कि पहले राजनीति होती थी भाई को भाई से लड़ाओ, जातिगत, तुस्टीकरण की राजनीति होती थी। यह परिपाटी कांग्रेस ने 70 साल तक चलाई लेकिन मोदी ने यह परिपाटी बदल दी है। अब राजनीति की परिभाषा बदल गयी है। अब सिर्फ मोदी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति चलेगी यानी पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की राजनीति करनी होगी। तुस्टीकरण, जातिवाद पर अब राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि आजकल यह इंडी अलायंस की बात हो रही। ये गठबंधन किस बात का है। ये अलायंस भ्रस्टाचारियों को बचाने के लिए है। कांग्रेस ने आकाश, पाताल, जल, धरती हर जगह तमाम घोटाले किये। राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर हैं। अखिलेश पर तमाम आरोप हैं, केसीआर की बेटी पर घोटाले के आरोप हैं। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम जेल में हैं, क्यूंकि ये सब भ्रस्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं लेकिन भाजपा में ऐसा नही होता। यहां एक चाय वाला प्रधानमंत्री बनता है। उन्होंने लोगों से भाजपा को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।