उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब रामनगर रोड पर स्थित होटल अनन्या रेजेंसी की दीवार पर एक 9 फीट लंबा विशालकाय अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। होटल परिसर में इतने बड़े वन्यजीव को देखकर वहां मौजूद मेहमानों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि अजगर ने किसी पर हमला नहीं किया और वह दीवार के सहारे ऊपर चढ़ता रहा। स्थानीय लोगों और होटल प्रबंधन ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव हेल्पलाइन और स्थानीय स्नेक रेस्क्यूअर को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। स्नेक कैचर ने बेहद सावधानी और सुरक्षित तरीके से अजगर का सफल रेस्क्यू किया, जिसके बाद होटल प्रशासन और वहां ठहरे लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए इस अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players