काशीपुर किसान आत्महत्या केस: सीएम धामी ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी मजिस्ट्रेट जांच की जिम्मेदारी

Spread the love

नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उधम सिंह नगर के एक किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान ने खौफनाक कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाई। जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरों समेत उधम सिंह पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Haldwani Farmer Sukhwant Death Case वीडियो में किसान करीब 4 करोड़ रुपए के कथित जमीन फर्जीवाड़े के बाद से मानसिक तनाव में आने की बात भी कर रहा है। उधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों व परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है।

परिजनों का कहना है कि मृतक सुखदेव सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए कुछ लोगों और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पहली मांग के तहत परिजनों ने कहा कि मृतक द्वारा बनाई गई इस वीडियो को ठोस साक्ष्य (एविडेंस) माना जाए और वीडियो में जिन अधिकारियों या अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अगली मांग पर परिजनों और किसानों ने आरोप लगाया कि सुखदेव सिंह के साथ कुछ लोगों द्वारा ठगी की गई थी, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया था। परिजनों ने सरकार से मांग की कि ठगी करने वाले आरोपियों की संपत्तियां कुर्क कर उन्हें बेचकर ठगी की गई पूरी रकम मृतक के परिवार को वापस दिलाई जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके। तीसरी मांग घटना की सीबीआई जांच की है। परिजनों ने कहा कि प्रशासन को इन मांगों पर कार्रवाई के लिए आज दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। यदि तय समय सीमा के भीतर कोई ठोस निर्णय और कार्रवाई नहीं होती है, तो वे मृतक का शव थाना आईटीआई में रखकर सभी किसानों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।