भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर 30 मई को लापता हुई महिला ट्रेकर की तलाश के लिए चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान को और अधिक तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशासन के अनुसार क्यूआरटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा गोई कैंप से रैथल क्षेत्र की ओर अलग-अलग दिशाओं में लगभग पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है. टीमों ने दुर्गम जंगलों, पैदल मार्गों और संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान संचालित किया। वहीँ एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि महिला ट्रेकर की खोज के लिए अभियान लगातार जारी है तथा विभिन्न एजेंसियों की टीमें क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। महिला की सुरक्षित तलाश और बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा अभियान को आवश्यकता के अनुसार और अधिक मजबूत किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players