Uttarakhand: 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, कुलदेवता के किये दर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान परिवार संग महेंद्र सिंह धोनी ने ईष्ट देव के दर्शन किया।

Share

विश्व कप 2023 का सेमीफाइल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। Mahendra Singh Dhoni native village Lwali  इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी, बेटी और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की।

इस दौरान धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खींची। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी बीते रोज ही पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल के मेस आर्मी गेस्ट हाउस में रुके। आज महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा पहुंचे। यहां से धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। परिवार संग अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने ईष्ट देव के दर्शन किया।