रुद्रप्रयाग नरकोटा में बड़ा हादसा, पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दो विदेशी यात्रियों की मौत

Spread the love

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर नरकोटा में पहाड़ी से गिरे भारी भरकम बोल्डर की चपेट में एक यात्रियों से भरा वाहन आ गया। Accident falling boulder in Narkota जिसके कारण वाहन में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो यात्री घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल दस लोग सवार थे। सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। यात्री बदरीनाथ यात्रा करने के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे।

बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर नरकोटा में अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम बोल्डर आ गया। बोल्डर यात्रियों से भरे एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन की खिड़की तोड़ते हुये अंदर जा घुसा। जिसके कारण वाहन में सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले आई। दो यात्रियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। वाहन में नौ यात्री और एक वाहन चालक मौजूद था। सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं। यात्रियों की पहचान उनके चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से की गई।