उत्तराखंड प्रदेश में झीलों के विकास को लेकर शासन स्तर पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिसके लिए खुद सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर नैनीताल जनपद की झीलों का निरीक्षण किया है। Development of lakes in Uttarakhand साथ ही अधिकारियो को मौके पर ही रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए है। सचिव डॉ आर राजेश कुमार का कहना है कि झीलों का सौंदर्य करण करने के साथ ही कई नई योजनाओं को भी इसमें जोड़ा जा रहा है। जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है. जो आने वाले समय में पर्यटकों को और भी ज्यादा आकर्षित करने का काम करेगी।