दुखद खबर: नहीं रहे मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी, दिल्ली में उपचार के दौरान निधन

मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार सुबह निधन हो गया। बसपा विधायक की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना जताई है।

Share

मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार सुबह निधन हो गया। Mangalore MLA Sarwat Karim Death विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। करीम अंसारी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी नेता आवास पर पहुंचने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बसपा विधायक की मौत पर गहरी संवेदना जताई है। दो दिन पहले सरवत करीम अंसारी की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विधायक की अचानक मौत पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सीएम ने विधायक के बेटे से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बता दे, सरवत करीम अंसारी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय विधायक थे। विधायक रहते उन्होंने मंगलौर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया था। विधायक शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर काफी गंभीर रहे।