हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर रोपवे छः जुलाई तक इन कारणों के चलते रहेगा बंद

Spread the love

यदि आप हरिद्वार घूमने आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। सोमवार से तीन दिन के लिए मां मनसा देवी मंदिर पर जाने वाला रोपवे बंद कर दिया गया है। इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे बंद रहेगा। बताया जा रहा है यह बंदी अर्द्ध वार्षिक रख रखाव के कारण की जा रही है।

मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर पर रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि अर्द्धवार्षिक रख रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मां चंडी देवी जाने वाला रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के काम किया जाएंगा। उन्होंने बताया कि रखरखाव का काम पूरे होने के बाद रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।