उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रफ्तार का कहर और नियमों की अनदेखी थमने का नाम नहीं ले रही है। टिहरी जनपद के लंबगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंबगांव-चौंदार मोटर मार्ग पर एक बस और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। Heavy collision in Lambgaon of Tehri इस भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना पास ही स्थित बौंसाड़ी पावर हाउस के पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए तीनों युवक किसी परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद स्कूटी से लंबगांव की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बौंसाड़ी पावर हाउस के पास एक तीखे पहाड़ी मोड़ पर उनकी स्कूटी सामने से आ रही बस से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक हवा में कई फीट ऊपर उछले और फिर सीधे पथरीली सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को संभाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड-लंबगांव पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players