अल्मोड़ा के वड्यूड़ा में दर्दनाक हादसा!बारिश में भरभराकर गिरा घर | Uttarakhand News

Spread the love

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा वड्यूड़ा में मंगलवार तड़के एक मकान के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में घर के भीतर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। People died in Almora house collapse घटना मंगलवार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है। क्षेत्र में पिछले कई घंटों से भीषण बारिश हो रही थी। लगातार बारिश के चलते मकान के पीछे की पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और विशालकाय बोल्डर भरभराकर मकान पर आ गिरे। मलबा गिरते ही दो मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया और कमरे में सो रहे परिजनों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। रात के अंधेरे और लगातार हो रही बारिश के बीच कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष) पुत्री राजेन्द्र राम और मनीष कुमार (18 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई।