Haridwar News: उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मानवता की मिसाल कायम कर एक राहगीर बीमार महिला की मदद के लिए आगे आए। हरिद्वार, चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर दौरा पड़ने पर एक महिला अचानक अस्वस्थ हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक अरविंद पांडेय वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर उस महिला और उसके भाई पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोककर उनकी मदद की। अरविंद पांडेय ने महिला और उक्त परिस्थिति से जूझ रहे उसके भाई की यथासंभव सहायता की। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार, चिड़ियापुर के निकट हाईवे पर दौरा पड़ने पर एक महिला अचानक अचेत हो गई, महिला के साथ उसका भाई भी था। लेकिन जैसे ही पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय की नजर उन पर पड़ी तो वह मदद के लिए गाड़ी रोक कर आगे बढ़े। महिला दौरा पड़ने से अचेत पड़ी थी और बहन को उठा सकने में छोटे भाई द्वारा अक्षमता जाहिर करने पर, अरविंद पांडेय ने खुद महिला को उठाकर समीप छायादार जगह पर पहुंचाया। साथ ही महिला को पानी भी पिलाया। जब तक बीमार महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई वो वहीं पर रहे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players