Dehradun Crime News: थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत जीएमएस रोड पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर दो बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की तलाश में जुट गई है। साथ ही पीड़ित द्वारा थाना बसंत विहार में मामले की तहरीर दी गई है। हमलावरों ने तकरीबन 5 राउंड फायरिंग के बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया है कि पीड़ित अभिषेक जीएमएस रोड पर चश्मा लेने गए थे और फायरिंग की बात बताई जा रही है। लेकिन पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर मौके पर किसी भी तरह के खोखे नहीं मिले हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है और घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players