लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में 83 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

Share

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार की मानें तो लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। Voters in Uttarakhand निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83,37,914 मतदाता हैं। जो 5 लोकसभा सीट पर खड़े प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।

इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की 297 हैं। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 जिसमें 90 हजार 554 पुरूष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11,729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी में और एक पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ में चिह्नित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी और 11012 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी।