हार्डकोर क्रिमिनल है मसूरी का ‘गोलीबाज’, संपत्ति के लिए पहले की पिता की हत्या फिर पत्नी को मारी गोली

पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने एक साथ कई मामलों के खुलासे किए हैं।

Share

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शुभम को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया। पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर दिया है। Shubham is accused of father murder आरोपी के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने एक साथ कई मामलों के खुलासे किए हैं। आरोपी ने देनदारी चुकाने के लिए पहले पिता की हत्या की बाद में पत्नी को भी मारने की कोशिश की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 13 जनवरी को रायपुर पुलिस को थानो रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो सीटी स्कैन के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हो गया। महिला के सिर पर गोली लगने की डॉक्टरों ने पुष्टि की। जब पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया में जानकारी दी तो हरिद्वार निवासी काव्या ने पुलिस को बताया कि पीड़ित उसकी बडी बहन तान्या राजपूत है। जिसने सोनीपत हरियाणा निवासी शुभम से वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद से वह मायके से संपर्क में नहीं थी। तथा शादी के बाद वह मायके वालो से ज्यादा सम्पर्क न रखते हुए सोनीपत हरियाणा में ही रहती थी। पुलिस ने जब पीड़िता के पति के बारे में पड़ताल शुरू की तो उसके ससुर के लापता होने की भी जानकारी मिली। इस बीच पुलिस को पीड़िता के पति की कार बरामद हुई। इसके बाद पुलिस किसी तरह उसके पति शुभम की लोकेशन मसूरी पर पहुंची। इस बीच शुभम जिस होटल में रूका हुआ था, पुलिस वहां तक पहुंच गई जैसे ही पुलिस शुभम को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, शुभम ने अपने पास पहले से रखी देसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम में मौजूद दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लग गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने मसूरी रोड पर आरोपी को पकडने का प्रयास किया गया, जिसने फिर से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें 02 बुलेट मौके पर पुलिस के वाहन पर लगी। अपने बचाव मे पुलिस द्वारा किये गये जवाबी फायर में आरोपी के पैर पर गोली लग गई। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।