Nainital जादू दिखाकर छाया बच्चा | Anand Mahindra | Viral Video | Talent Viral | Uttarakhand News

Spread the love

नैनीताल की खूबसूरत झील के किनारे एक छोटा सा बच्चा अपने हाथों की ऐसी जादूगरी दिखा रहा था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। किसी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और फिर जो हुआ, उसने इस बच्चे की जिंदगी बदलने की उम्मीद जगा दी। देश के जाने-माने उद्योगपति Anand Mahindra की नजर जब इस नन्हे जादूगर पर पड़ी, तो वे उसके टैलेंट के कायल हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर बच्चे की पढ़ाई और उसके हुनर को आगे बढ़ाने में मदद की इच्छा भी जताई। आखिर कौन है ये नन्हा जादूगर और कैसे पहुंचा उसका हुनर देश के बड़े उद्योगपति तक। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चा छाया हुआ है जो अपने जादुई टैलेंट से हर किसी को हैरान कर रहा है।

दरअसल बच्चे का वीडियो नैनीताल जिले से वायरल हो रहा है, जहां पर बच्चा झील किनारे सड़क पर बैठकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा रहा है। जैसे ही यह वीडियो प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने अपने X अकाउंट में बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए उसकी तारीफ की और उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया। दोस्तो नैनीताल जिले के मल्लीताल में झील किनारे सड़क पर इन दिनों एक बच्चा जादू दिखा रहा है। बच्चे का वीडियो वायरल होते ही प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बच्चे के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि यह बच्चा बहुत टैलेंटेड है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बच्चे की पढ़ाई और जादूगरी को बढ़ावा देने में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने बच्चे के बारे में यूजर्स से जानकारी देने की अपील की है,, दोस्त बताया जा रहा है कि बच्चा उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का रहने वाला है जो कुछ दिन पहले ही नैनीताल आया था और नैनीताल पहुंचने पर पर्यटकों में से किसी एक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया जो काफी ट्रेडिंग में है। मूर्ति नेन नाम की आईडी से पोस्ट किए गए वीडियो में बच्चा अपना नाम साहिल बता रहा है जो झील किनारे बॉलीवुड हीरोइन के नाम लेकर सिक्कों के जरिए जादू दिखा रहा है।

दोस्तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या वह बच्चा अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं न सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं बल्कि जादू में उसकी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्यों ना वह दुनिया के सबसे बेहतरीन जादूगरों में से एक बने। क्या कोई मुझे उसके माता-पिता से संपर्क करने में मदद कर सकता है। अब तक आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो को x में 5000 से अधिक यूजर्स पसंद कर चुके हैं, जबकि 1200 यूजर्स रिस्पांस और 39 कोर्ट, 569 बुकमार्क्स कर चुके हैं। वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंटस की बौछार आनी भी शुरू हो गई है तो एक वायरल वीडियो ने नैनीताल के इस नन्हे जादूगर को देश के बड़े उद्योगपति तक पहुंचा दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आनंद महिंद्रा की यह पहल साहिल के सपनों को नई उड़ान दे पाएगी। फिलहाल, झील किनारे अपने हुनर से लोगों को चौंकाने वाला यह बच्चा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अगर सही मार्गदर्शन और सहयोग मिला, तो हो सकता है कि आने वाले समय में यही नन्हा जादूगर देश-दुनिया के बड़े मंचों पर अपना जादू बिखेरता नजर आए।