नरेंद्र जी. होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 10 अक्टूबर को संभालेंगे पदभार

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र जी नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।

Share

सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की। Uttarakhand High Court New Chief Justice उत्तराखंड हाईकोर्ट की वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। न्यायमूर्ति नरेंद्र जी की नियुक्ति 10 अक्टूबर से प्रभावी मानी जाएगी। न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं और उनका पैतृक हाईकोर्ट कर्नाटक है। उन्होंने अपनी न्यायिक यात्रा 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट से शुरू की थी और 2023 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए थे। न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की। न्यायमूर्ति नरेंद्र जी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए उपयुक्त हैं। इसलिये 10 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति नरेंद्र जी को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।