बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है. जहाँ अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद और विधायकों के साथ बैठक की है. जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा की गई. विधायक अरविन्द पांडे का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे से नई ऊर्जा का संचार हुआ है. साथ ही विधानसभा चुनाव और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई है. दूसरी तरफ बीजेपी के मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर जानकारी देने का काम किया है।