CM Dhami से मिले नेपाल प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। Chief Minister Kamal Bahadur met CM Dhami इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री कमल शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच एक स्वाभाविक भावनात्मक जुड़ाव है, जो राजनीतिक संबंधों से कहीं अधिक गहरा और स्थायी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की परंपराएं, भाषा, खानपान, और जीवनशैली में कई समानताएं हैं, जो सदियों से दोनों देशों को जोड़ती आई हैं। शाह ने कहा धार्मिक दृष्टिकोण से भी भारत और नेपाल के बीच गहरा आध्यात्मिक रिश्ता है। चाहे वह भगवान राम और सीता का संबंध हो या पशुपतिनाथ मंदिर और काशी का आध्यात्मिक सेतु। शाह ने भारत सरकार के मैत्रीपूर्ण रुख की सराहना करते हुए साझा विकास की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया। शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आपसी समझ, सहयोग और विश्वास से ही दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।