एक लाख करोड़ से ज्यादा के बजट पर विपक्ष का सवाल | Uttarakhand News

Spread the love

09 मार्च से गैरसैण के भराड़ी सैण में आहूत उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट प्रस्तुत करने जा रही हैँ। ज़ो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले दस प्रतिशत अधिक हैँ. वहीँ विपक्ष ने सरकार के बजट पर सवाल खड़ा किया हैँ। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मौजूदा चकराता विधायक प्रीतम सिंह का कहना हैँ महंगाई जिस हिसाब से बढ़ी हैँ, उसको देखें तो सरकार का बजट बढ़ना स्वाभाविक हैँ। अब सरकार आम बजट में दस प्रतिशत का इजाफा कर अपनी पीठ थप थपाने का काम कर रही हैँ ज़ो कहीं से भी ठीक नहीं हैँ।