विपक्ष गैरसैण में आयोजित होने वाले बजट सत्र की अवधि को लगातार बढ़ाने की मांग कर रहा हैँ। वहीं पूर्व वित्त और संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब आप सत्ता में थे तो सत्र का समय कितना होता था। सत्र का समय सरकारी बिज़नेस पर तय होता हैँ, लेकिन आप केवल जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए सत्र का समय बढ़ाना चाहते हैँ जबकि सबने देखा हैँ कि गैरसैण में रात को आप सदन में सोते थे और सुबह को वहीँ पर हंगामा मचाते थे।