उत्तराखंड की पल्लवी पंत 23 साल की उम्र में बनी RBI अधिकारी, आप भी दें बधाई

चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव निवासी पल्ल्वी ने आरबीआई की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पूरे भारत से आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए केवल 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

Share

उत्तराखंड के चंपावत जिले की पल्लवी पंत ने कड़ी मेहनत कर छोटी उम्र में आरबीआई में अधिकारी बन गई है। Pallavi Pant RBI Grade B Officer मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से लगे हुए सीमांत क्षेत्र चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव निवासी पल्ल्वी ने आरबीआई की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पूरे भारत से आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए केवल 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें पल्लवी भी शामिल है। उन्होंने केवल 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है। पल्लवी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने देहरादून से इंटर किया है।

जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार भी दिए हैं। उनके पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, और माता कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकान चलाती है। बताया जा रहा है, कि उनके अफसर बनने से आरबीआई में सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि रिजल्ट को देखा जाए तो एक राज्य से एक ही व्यक्ति का चयन इस अधिकारी पद के लिए हुआ है।