National Creators Award: उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड

पीयूष पुरोहित को राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम धामी ने भी पीयूष को बधाई दी है।

Share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें देश के क्रिएटर्स को पीएम मोदी ने अवॉर्ड से सम्मानित किया। Piyush Purohit Nano creator award जिसमें उत्तराखंड के एक युवा को भी पीएम मोदी के द्वारा सम्मानित किया गया है। ये युवा कोई और नहीं बल्कि पीयूष पुरोहित है। पीयूष पुरोहित को राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम धामी ने भी पीयूष को बधाई दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की 23 हस्तियों को आज सम्मानित किया है। जिसमें बेस्ट नैनो क्रिएटर का पुरस्कार चमोली उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को दिया गया, जिन्होंने कम ज्ञात स्थानों, लोगों और क्षेत्रीय त्योहारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मन की बात में अपने एक अनुरोध को याद किया जहां केरल की लड़कियों ने चमोली का एक गीत गाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि जब समय बदलता है, जब नए युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्वों को पूरा कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आप वो लोग हैं जिन्होंने अपने लिए जगह बनाई है और यही कारण है कि आप भारत मंडपम में हैं। यही वह जगह है जहां जी-20 का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत भारत का भविष्य आज कैसे निर्मित हो, इस पर चर्चा करने के लिए आप सभी यहां एकत्र हुए हैं। जब नए युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्वों को पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में ये अवॉर्ड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन बनेगा। उनके काम को एक बहुत बड़ी पहचान मिलने वाली है। आज जिन्हें ये अवॉर्ड मिले हैं उन विजेताओं को बधाई देता हूं।