प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज़ ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ। इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन से पहले पीएम मोदी सहारनपुर होते हुए देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंच गए हैं, जहां वह पूजा-अर्चना की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11:15 बजे यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और एक भव्य रोड शो किया, जहां जनसैलाब में पीएम को जोरदार स्वागत किया। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से तैयार ये प्रोजेक्ट आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।