चारधाम यात्रा से बढ़ता प्रदूषण! पर्यावरणविद् ने सरकार को दिया बड़ा सुझाव | Uttarakhand News

Spread the love

चारधाम यात्रा के दौरान हजारों गाड़ियों से सड़कों पर लगने वाले जाम और उनसे निकलने वाले जहरीले धुएं से उत्तराखंड में हो रहें प्रदूषण पर प्रसिद्ध पर्यावरण विद डॉक्टर अनिल प्रकाश जोशी ने गहरी चिंता व्यक्त की है. मीडिया को जारी अपने एक बयान में पद्म भूषण से सम्मानित हैस्को प्रमुख डॉक्टर अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि अच्छा होता उत्तराखंड सरकार अपनी बसों से ही तीर्थ श्रद्धालुओं को चारों धामों की यात्रा करती,इससे सड़कों पर लगने वाले ज़ाम से निजात तों मिलती ही साथ ही उत्तराखंड में बढ़ते प्रदूषण पर भी रोक लगती,उन्होंने स्थानीय उत्पातों कों भी बढ़ावा देनें का सरकार कों सुझाव दिया है।