भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, विधायक रेणु बिष्ट सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहैं। परमार्थ निकेतन में आयोजित संत समागम में राष्ट् निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और वैश्विक शांति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में ‘वसुधैव कुटुम्बकम् और ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: जैसे भारतीय आदशों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी कैलाशानंद, महंत रवींद्र पुरी साध्वी भगवती सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण सहित कई संत-महात्मा उपास्थित रहैं। नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा के तट पर आने से मन को शांति और पवित्रता का अनूभव होता है। उन्होंने कहा कि संतों ने सदियों से सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है और कठिन समय में देश को दिशा देने का कार्य किया है।