आगामी चार धाम यात्रा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर राज्य मार्गों तक सभी संबंधित एजेंसियों को समय से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सचिव पीडब्ल्यूडी डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एनएच के चीफ इंजीनियर हाल ही में चमोली से बदरीनाथ तक का निरीक्षण कर लौटे हैं। वहीँ जल्द वह खुद भी स्थलीय निरिक्षण करने जा रहे हैँ। साथ ही एनएच, एनएसपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और एनएचआईडीसीएल से जुड़े कार्यों की हर 15 दिन में समीक्षा की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी सड़कें पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बना दी जाएं।