अल्मोड़ा में राहुल गांधी की महारैली की तैयारी तेज, ‘2027 में होगा बदलाव!’ | Uttarakhand News

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा आगमन ऐतिहासिक होने जा रहा है। गांधी परिवार का अल्मोड़ा और पूरे कुमाऊं क्षेत्र से विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक, गांधी परिवार ने अल्मोड़ा एवं उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरीश रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अल्मोड़ा में विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना कराने के साथ ही मोहान क्षेत्र में ड्रग फैक्ट्री लगवाने का कार्य किया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान की नींव रखकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार हमेशा पहाड़ और यहां के लोगों के हितों के लिए कार्य करता रहा है।