शराब की दुकानों के खिलाफ फूटा जनाक्रोश कालाढूंगी में सड़क पर उतरीं महिलाएं | Uttarakhand News

Spread the love

कालाढूंगी के आबादी क्षेत्र में शराब की दो नई दुकानों के खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आबादी क्षेत्र में खोली गई शराब की दुकानों को बंद करने के लिए लगातार दिन-रात का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही नशे की समस्या बढ़ रही है और नई शराब की दुकानों से युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। वहीं महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकानों के खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और महिलाओं का आवागमन भी प्रभावित होगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द इस मामले में कार्रवाई कर दुकानों को हटाने की मांग की है। वहीं स्थानीय ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।