घर के आगे खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद इतना तूल पकड़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पूरे परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉडों से हमला कर एक वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को नगर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां बता दे की नगर पालिका महुआखेड़ागंज के मौहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीस अहमद की आगामी 9 जून को दो भतीजियों की शादी होनी है। इस शादी की तैयारी को लेकर परिवार दहेज में देने के लिए कुछ सामान लाया था। इस सामान को घर में उतारने के लिए घर के दरवाजे पर पर्याप्त जगह न होने पर परिवार के मुखिया अफजल अहमद (70) पुत्र महबूब अली द्वारा उनके दरवाजे पर खड़ी एक स्कॉर्पियों गाड़ी को हटाने के लिए अपने पड़ोसी से कहना महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि गाड़ी स्वामी व उसके दबंग परिवार ने गाड़ी न हटाने की हठधर्मिता दिखाते हुए उनसे जमकर गाली-गालौज व मारपीट की। इसके कुछ देर बाद रात्रि करीब 11-30 बजे उक्त लोगों ने अफजल अहमद के परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अफजल के सिर में लोहे की रॉड लगने से वह बुरी तरह लहुलूहान हो गये। जबकि उनके पुत्र कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान व अफजल की पत्नी मसीतन के खुली व गंभीर चोट आने से उक्त पांचों भी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान सूचना पर पहुंची पैगा चौकी पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से अफजल अहमद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गये। वहां भी आज प्रातः अफजल अहमद की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अन्यंत्र रेफर कर दिया। इस पर परिवार के सदस्य अफजल को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद ऋषिकेश एम्स ले जाने के लिए एम्बुलेंस में रखकर चलने की तैयारी कर रहे थे कि तभी अफजल की मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को सूचना देकर अफजल के शव को सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे पैगा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, नगर पालिका महुआखेड़ागंज के चेयरमैन रिजवान अहमद ने सरकारी अस्पताल पहुंच अफजल अहमद की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायल परिजनों को सांत्वना दी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players