देहरादून में पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों के साथ संवाद के नाम पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने पहले सेना की कार्रवाईयों पर सवाल उठाए हैं, इसलिए सैनिक सम्मान की बात करने से पहले उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने जनरल बिपिन रावत को लेकर हुई पुरानी टिप्पणियों पर सार्वजनिक माफी की भी मांग की।