नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान (RJ) नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार में सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए वाहन को तेज गति से सेलाकुई की ओर भगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ क्षेत्र के रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है। साथ ही मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players