उत्तराखंड में सीनियर वन सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। काफी समय से इन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर सूची का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक 1 दिन पहले शासन ने तबादला सूची जारी कर दी है। Senior IFS Officers Transferred प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत का दायित्व दिया गया है। पीसीसीएफ कपिल लाल को सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के अलावा सीसीएफ इंटेलिजेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एपीसीसीएफ नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षारत अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण, सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षण नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीसीएफ सुशांत पटनायक को वन संरक्षण वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन पद पर तैनाती दी गई है। सीसीएफ प्रसन्न पात्रो को मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन का दायित्व दिया गया है। वन संरक्षक पंकज कुमार को वन संरक्षक दक्षिण वृत्त, वन संरक्षक नीतिश मणि त्रिपाठी को वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त और वन संरक्षक विनय भार्गव को वन संरक्षक वन अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। वन संरक्षक आकाश वर्मा को नंदा देवी बायोस्फीयर का निदेशक और बाध्य प्रतीक्षारत नीतू लक्ष्मी को वन संरक्षक यमुना वृत्त का दायित्व दिया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players