रुद्रप्रयाग में नदी का बढ़ा जलस्तर!मोरखण्डा के मलबे से मंदाकिनी भी अलर्ट! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले रौद्र रूप धारण कर चुके हैं। रुद्रप्रयाग जिले की मदमहेश्वर घाटी में स्थित बनतोली के समीप बुधवार शाम एक विशाल चट्टान का हिस्सा टूटकर मोरखण्डा नदी में गिर गया। इस भारी भूस्खलन के कारण नदी में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर जमा हो गए हैं, जिससे मोरखण्डा नदी का जलस्तर अचानक अत्यधिक बढ़ गया है। मोरखण्डा नदी का यही पानी आगे जाकर मंदाकिनी में मिलता है, जिसके चलते मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां भी उफान पर हैं और चेतावनी स्तर के बेहद करीब बह रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।