नेशनल हाईवे एनएच-7 पर चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। Srinagar Road Accident जिसके कारण बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बस पलटने की सूचना देवप्रयाग,तीनधारा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल देवप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी 8 घायलों का इलाज किया जा रहा है। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें 8 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बस चालक के वाहन से नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है। लेकिन घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players