विवादों के बीच रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया इस्तीफा, रिश्वत समेत ये आरोप

Share

हरिद्वार जिले में रुड़की के मेयर गौरव गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। गौरव गोयल बीते लंबे समय से विवादों में रहे हैं। अफसरों के साथ भी उनकी अक्सर नोकझोंक होती भी दिखाई दी है। तमाम विवादों के बीच आखिरकार मेयर गौरव गोयल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। वहीं, गौरव गोयल ने इस्तीफा देने का कारण रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और उनके खेमे के पार्षदों और पूर्व में निगम के अधिकारियों को बताया है। रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल का इस्तीफा शासन ने स्वीकार करते हुए हरिद्वार डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को प्रशासक के तौर पर तैनाती दे दी है। रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसे शासन में उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 19 के प्रावधानों के तहत स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा नगर निगम रुड़की के मेयर पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मेयर का पद रिक्त होने के बाद अब जिलाधिकारी हरिद्वार रुड़की नगर निगम में प्रशासक के तौर पर नामित रहेंगे। हरिद्वार डीएम के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त फिलहाल नगर निगम रुड़की के सभी रूटीन काम का निर्वहन करेंगे। बता दें कि मेयर गौरव गोयल चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार विवादों में रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों से भी उनकी सीधी नोकझोंक भी दिखाई दी है। पिछले दिनों एक ऑडियो भी उनका वायरल हुआ था। जिसके बाद वो काफी ज्यादा विवादों में आए थे। इससे पहले गौरव गोयल रिश्वत के मामले में विवादों में रहे। वहीं, बीजेपी ने गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित भी कर दिया था।