हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और सास को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Spread the love

हरिद्वार से डबल मर्डर के बाद सुसाइड का मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक साथ तीन लोगों की लाश मिली है। Double Murder Suicide In Haridwar तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ये लग रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपनी सास व पत्नी को गोली मारी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस को सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं और गेट अंदर से बंद है। पुलिस ने बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे।

मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) और सुनीता (55)पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर पति पत्नी और शंकुतला (78) निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई। जो कि मृतक की सास है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पूरी घटना हुई। तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव अरोड़ा मूल रूप से हरिद्वार के आर्यनगर ज्वालापुर के रहने वाले हैं। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर सुसाइड किया। हालांकि, अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।