नैनीताल में विवाह समारोह के दौरान छत पर चढ़े लोग, छज्जा टूटने से छह लोग घायल

Spread the love

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में वार्ड नंबर तीन में एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। बरात आने से पहले जश्न के दौरान कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े थे। Kaladhungi Ghar Roof Collapses इसी दौरान छज्जा अचानक टूट गया। उस पर खड़े लोग नीचे गिर गए। घायलों में 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सबीना, चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों से एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छज्जे की कमजोर स्थिति हादसे की वजह लग रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।