श्री बद्रीनाथ धाम में आगामी 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की गहन समीक्षा की हैँ। Badrinath Dham Yatra निरीक्षण के दौरान उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने परिसर में चल रहे साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्यों का भी अवलोकन किया तथा मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर प्रभारी को निर्देश दिए कि नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साज-सज्जा 20 अप्रैल तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। साथ ही बद्रीनाथ धाम की फूलों से सजावट 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से गेंदे के साथ विभिन्न रंगों के गुलाब के फूलों के उपयोग पर जोर दिया और इसके लिए दानदाताओं को समय रहते सूचित करने को कहा। इसके अलावा धाम परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को दुरुस्त कर कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारों में जगह-जगह स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players