73 की उम्र में उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर सुपरस्टार रजनीकांत, बदरी- केदार के करेंगे दर्शन

Spread the love

सुपरस्‍टार रजनीकांत इन दिनों फिल्‍मों के साथ-साथ आध्‍यात्‍म पर जोर दे रहे हैं। Rajinikanth Uttarakhand Visit बीते दिनों उन्‍होंने हिमालय की आध्यात्मिक यात्राएं कीं, और अब वह पवित्र गुफाओं की यात्रा की योजना बना रहे हैं। 73 साल के रजनीकांत केदारनाथ और ब्रदीनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं। बीती शाम सुपरस्टार रजनीकांत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद वे सड़क मार्ग से ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के लिए निकले। आज वे बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं और फिर वे द्वाराहाट जायेंगे। रजनीकांत स्वामी दयानंद के शिष्य हैं वे जब भी उत्तराखंड आते हैं, तो इसी आश्रम में रुकते हैं। उन्होंने सबसे पहले गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया।

आपको बता दें ऋषिकेश में स्थित दयानंद आश्रम से रजनीकांत का गहरा नाता है। वे हर वर्ष यहां आते हैं और अपने गुरु को प्रणाम कर गंगा आरती करने के बाद भ्रमण पर निकलते हैं। पिछली बार जब उनकी जेलर फिल्म रिलीज हुई थी, तो उस रोज वह ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां से वह श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। इस बार भी रजनीकांत ने वही कार्यक्रम फॉलो किया है। रजनीकांत की इस साल दो फिल्में आ रही हैं। तमिल में कुली फिल्म जिसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है वो नवंबर में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत की फिल्म कुली (COOLIE) के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। तमिल में ही वेट्टैयन जिसके निर्देशक ग्रानवेल था से हैं जून 2024 में रिलीज होने जा रही है।