Dussehra 2023: ‘बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक’ मुख्यमंत्री धामी ने देशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

Spread the love

Dussehra 2023: देश भर में आज विजयदशमी (Vijayadashami) का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। CM Dhami Vijayadashami Wishes मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी नागरिकों को इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।