पर्वतीय अंचलों में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिससे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. वहीं ताजा मामला टिहरी बालगंगा रेंज से सामने आया है. यहां एक किशोर पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर अपना निवाला बनाया है. वहीं गुलदार की धमक से स्थानीय ग्रामीण खौफजदा हैं.टिहरी के बालगंगा रेंज के मयकोट गांव में गुलदार ने एक किशोर को निवाला बनाया. बताया जा रहा कि किशोर गांव के पास से ही खेलकर घर लौट रहा था. तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. किशोर का नाम अरनव चंद पुत्र रणबीर चंद रमोला बताया जा रहा है, जिसको देर शाम गुलदार ने बनाया निवाला बनाया.वहीं गुलदार के हमले में युवक की मौत से लोगों में खासा आक्रोश है, उन्होंने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. वहीं रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस और वन विभाग की मदद से रात 2:30 बजे अरनव का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है.
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players