Uttarakhand में मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आई | Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand Cabinet Expansion

Spread the love

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो चुकी हैं। मंत्रियों की चार कुर्सियां खाली पड़ी के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। Uttarakhand Cabinet Expansion राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछले दिनों विवादित बयान को लेकर वित्त मंत्री की कुर्सी पर तलवार लटकी हुई है तो वहीं दो और मंत्री को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाने के कयास भी लग रहे हैं। तीन मंत्रियों के बाहर होने के बाद अब मंत्री पद की चाहत रखने वालों की इच्छाएं जोर मारने लगी हैं। उत्तराखंड में छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तत्काल बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली प्रवास ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

एक ओर जहां कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। वहीं अब धामी कैबिनेट में मौजूद तीन मंत्रियों के सर पर तलवार लटकी हुई है। बता दें साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश में तीन मंत्रियों की कुर्सी खाली पड़ी है। इसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया। जिसके चलते धामी मंत्रिमंडल की एक और सीट खाली हो गई। ऐसे में वर्तमान समय में धामी मंत्रिमंडल में कुल चार सीटें खाली हैं। समय समय पर कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं होती रहती हैं। अब एक बार फिर से सीएम धामी के दिल्ली दौरे से इन चर्चाओं में बल मिला है।