उत्तराखंड: महिला के भतीजे से थे अवैध संबंध, नाबालिग बेटे ने किया विरोध तो कर दी हत्या

कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मां के अवैध संबंधों के चलते की गई। मामले की जांच में सामने आया कि किशोर की हत्या उसके ही किसी परिचित ने की थी।

Share

हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में हुए किशोर की हत्या का खुलासा हो गया है। कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मां के अवैध संबंधों के चलते की गई। Haridwar teenager murder सपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव मिला था। जिसकी पहचान यश उर्फ क्रिश के रूप में हुई थी। उसके सिर में गहरे घाव थे। मामले की जांच में सामने आया कि किशोर की हत्या उसके ही किसी परिचित ने की थी। पुलिस ने किशोर के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे।

जिसका यश हमेशा विरोध करता था। जिस कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 31 जनवरी की रात वो यश को अपने साथ ले गया। फिर उसने उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने यश की हत्या के बाद उसके सिर पर पत्थरों से कई बार वार किया। इसके बाद उसने उसका शव गंगा किनारे फेंका और वहां से फरार हो गया। किसी को शक ना हो इसलिए अगले दिन खुद ही आरोपी ने शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।