राजधानी देहरादून त्यूणी तहसील के दूरस्थ गांव डिरनाड में आवासीय छानी (झोपड़ी) में आग लग गई। आग की चपेट में आने दो लोगों की मौत हो गई। Two People Burnt Alive घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस टीम मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक डिरनाड गांव से करीब 600-700 मीटर दूर कथियान के रहने वाले राजेंद्र खत्री का बगीचा है। बगीचे की रखवाली के लिए राजेंद्र खत्री ने मोहन लाल (49) निवासी ग्राम भरटाड कथियान त्यूणी और गणेश (59) निवासी डिरनाड त्यूणी रख हुआ था। दोनों बगीचे में ही छानी में रहते थे। बताया जा रहा है कि रात को अचानक छानी में आग लग गई और आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। इस मामले में त्यूणी के तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल ने बताया कि ग्राम प्रहरी महेश चौहान ने उन्हें घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद वो टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग कैसे लगी इसका अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players