दोस्तो क्या रफ्तार का रोमांच किसी की ज़िंदगी से बढ़कर हो सकता है? सोशल मीडिया पर लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर बाइक राइडर, आस मोहम्मद उर्फ आशु UK Rider अब हमारे बीच नहीं रहे, जिस बाइक को उन्होंने चाहा, जिसे बड़े अरमानों से खरीदा, वही सफर उनका आखिरी सफर बन गया। देहरादून-पांवटा हाईवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने सोशल मीडिया कम्युनिटी को झकझोर कर रख दिया है। आखिर उस सुबह क्या हुआ था? और क्यों ये दुखद घटना हर उस युवा के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी है जो सड़कों पर रफ्तार को ही अपनी दुनिया मान लेता है? दोस्तो रुड़की के रहने वाले 25 वर्षीय आस मोहम्मद, जिन्हें उनके फैंस ‘आशु UK Rider’ के नाम से जानते थे, उनके सोशल मीडिया पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। आशु को महंगी सुपरबाइक्स का बेहद शौक था। 27 अगस्त को उन्होंने करीब 22 लाख रुपये की अपनी सपनों की नई कवासाकी निंजा ZX-10R बाइक खरीदी। पूरा परिवार और उनके दोस्त इस नई कामयाबी से बेहद खुश थे, लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह खुशी अगले ही दिन गहरे मातम में बदल जाएगी।
दोस्तो शुक्रवार, 28 अगस्त की सुबह आशु अपनी नई सुपरबाइक पर सवार होकर देहरादून से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे था तभी सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूवाला के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरक्षा के लिए पहना गया हेलमेट भी छिटक कर दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण आशु की मौके पर ही जान चली गई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय पुलिस की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ या नहीं।
दोस्तो इस दुखद हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। सहसपुर कोतवाली प्रभारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए देश के तमाम युवाओं से एक बेहद भावुक अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, फॉलोअर्स या रील बनाने की होड़ में युवा अक्सर सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। स्पोर्ट्स बाइक की ताकत और रफ्तार को संभालना आसान नहीं होता, इसलिए गति पर नियंत्रण, सुरक्षित दूरी और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना बेहद जरूरी है। दोस्तो पल भर का रोमांच और थोड़ी सी चूक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे जाती है। आशु अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यह कमी हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे पहला कर्तव्य है। हमारी पूरी टीम की तरफ से आशु को भावभीनी श्रद्धांजलि। दोस्तों, जिम्मेदार बनें, सुरक्षित राइड करें, अगर आपको य जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो, तो दूसरों को जागरूक करने के लिए इसे शेयर जरूर करें। धन्यवाद।